News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर – 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार: ‘AK-47 गैंग’ निकला फर्जी!

Surendra nath Dwivedi

Reported By: and

Jul 27, 2025  |  5:53 PM

226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर – 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार: ‘AK-47 गैंग’ निकला फर्जी! WhatsApp
Responsive image
  • स्वर्ण व्यवसाई से फिरौती मांगने वाला अभियुक्त कुछ घंटों में हुआ गिरफ्तार
  • कोतवाली, स्वाट, सर्विलांस, साइबर, नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने आर्यन उपाध्याय को किया गिरफ्तार 

कुशीनगर। स्वर्ण व्यवसाई को फोन व वाट्सएप पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने, बच्चे को उठाने और हत्या करने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में गठित कोतवाली व नेबुआ नौरंगिया पुलिस, स्वाट, एसओजी की पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से व्यापारी के परिवार सहित अमन पसंद लोगों ने राहत महसूस की है।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

जनपद पुलिस के सदर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक स्वर्ण व्यापारी को ए.के 47 गैंग के नाम से 5 करोड़ की फिरौती/रंगदारी मांगी गई है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल थाना कोतवाली पडरौना पर मु.अ.सं 419/2025 में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया, जिसके क्रम में रविवार को कोतवाली पडरौना, थाना नेबुआ नौरंगिया, स्वाट, साइबर तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कुछ ही घण्टों में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त आर्यन उपाध्याय पुत्र ध्रुप नरायन उपाध्याय निवासी सरपतही बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे में अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बदामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने स्वर्ण व्यापारी को डराने और धमकाने के उद्देश्य से 5 करोड़ की फिरौती/रंगदारी मांगी थी। उसने स्वीकार किया कि उसका कोई “ए.के 47 गैंग” नहीं है और यह केवल डराने के लिए किया गया कृत्य था, जो गुस्से में आकर किया ऐसे ही कुछ दिन पहले थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में एक पत्रकार को भी धमकी दी थी। अभियुक्त के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया, और उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना हर्षवर्धन सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया मय टीम शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking