News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर – AK-47 गैंग का कहर: पत्रकार के बाद अब स्वर्ण व्यापारी को 5 करोड़ की रंगदारी, हत्या की धमकी!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 27, 2025  |  12:06 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर – AK-47 गैंग का कहर: पत्रकार के बाद अब स्वर्ण व्यापारी को 5 करोड़ की रंगदारी, हत्या की धमकी!
  • पत्रकार को हत्या की धमकी के बाद Ak-47 गैंग ने स्वर्ण व्यवसाई से मांगी रंगदारी, हत्या की दी धमकी
  • पड़रौना कोतवाली का है मामला
  • 5 करोड़ फिरौती की मांग एके -47 गैंग ने दिया

कुशीनगर। जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जहां एक ओर हाटा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लाला गैंग- 7171 के दर्जनों अभियुक्तों को जेल की सलाखों में भेजने की कार्रवाई की गई वहीं जिले में एक नये गैंग की चर्चा में आने से समाज के लोगों में डर व खौफ पैदा हो गया है। शनिवार को इस गैंग के शिकार हुए स्वर्ण व्यवसाई एवं समाजसेवी अंशुमान बंका, उनसे Ak-47 गैंग ने वाट्सएप काल कर 5 करोड़ की रंगदारी और न देने पर हत्या करने की धमकी दी है। इस घटना से व्यापारी और सभ्य समाज में दहशत बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

पड़रौना शहर के स्वर्ण व्यवसाई और समाजसेवी अंशुमान बंका ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 26 जुलाई की शाम लगभग 8 बजकर 24 मिनट पर मेरे वाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया और 24 घंटे के अंदर 5 करोड़ फिरौती देने की मांग की गई, फोन करने वाला खुद Ak-47 गैंग का बताया और कहा कि फिरौती न मिलने पर हत्या कर दी जाएगी। इतना सुनते ही व्यापारी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सनद रहे कि बीते गुरुवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक पत्रकार को कुशीनगर पुलिस की खबर फेसबुक पर चलाने में AK-47 गैंग ने चैटिंग में पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में नेबुआ नौरंगिया थाने में गैंग के नाम से अभियोग भी दर्ज हुआ है।

उसके बाद भी गैंग की धमकी का मैसेज आया है कि “पुलिस अपना काम करें, गैंग अपना काम करे, चमत्कार को नमस्कार ..फिलहाल जांच और पुलिस कार्यवाही के बाद ही युवाओं के अपराध की दुनिया के दलदल से कुछ मुक्ति मिलेगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking