News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियों की ली गयी बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  8:00 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियों की ली गयी बैठक WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समस्त अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली गयी। उक्त बैठक में सड़क के किनारे गंदगी के संदर्भ में उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि सड़कों के किनारे कूड़े ना देखें, साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो, सड़कों के किनारे की गंदगी को एक अभियान चलाकर पूरा करें , जगह चिन्हित करके सफाई अभियान चलावे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उन्होंने कहा कि साफ सफाई का कार्य नियमित तौर पर शुरू करवाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आपका शहर है आपका कस्बा है कहीं गंदगी ना दिखे। बरसात का समय है कहीं भी गंदगी पाए जाने पर उसको त्वरित निस्तारन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस क्रम में कुछ जगहों पर हाईवे के किनारे कूड़ा जलाने की शिकायतों को भी संज्ञान में लेते हुए उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित किया कि इस प्रकार की समस्याओं का निस्तारण हो। इस क्रम में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी कहा कि सड़क के किनारे अवस्थित गांव व अन्य ग्रामों में भी गंदगी ना रहे। उन्होंने गांव/ शहर की ऐसी मुख्य जगह को चिन्हित कराने को कहा जहां का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया है कि विद्यालय जो पहले रूरल एरिया में आते थे क्षेत्र विस्तारीकरण के बाद नगरीय क्षेत्र में आए हैं उनके गेट की बाउंड्री करवाई जाए ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने भी सभी अधिशासी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाकर हर चौराहे की साफ सफाई हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड
Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking