News Addaa WhatsApp Group

Woodan Shah Peer i.e. Saburan Baba/कुशीनगर: हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक बुडन शाह पीर सबुरन बाबा के मजार पर उर्स मेला में जायरीनों ने की चादरपोशी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 13, 2021  |  5:12 PM

2,829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Woodan Shah Peer i.e. Saburan Baba/कुशीनगर: हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक बुडन शाह पीर सबुरन बाबा के मजार पर उर्स मेला में जायरीनों ने की चादरपोशी

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर पडरौना तहसील क्षेत्र के जंगल शाहपुर गांव के निकट वुडन शाह पीर यानी सबुरन बाबा के दरगाह पर उर्स मेला एक सप्ताह पहले ही से शुरू हो गया था। यूपी बिहार नेपाल के अलावे कोने-कोने से आये जायरीन बाबा की मजार पर अपने श्रद्धा के फूल न्योछावर कर रहे थे। जायरीनों के आने का सिलसिला उर्स शुरू होने से लेकर पूरे एक महीने तक जारी रहेगा। समय के साथ-साथ अकीदतमंदों की भीड़ भी बढ़ती जाएगी। शाम होते-होते बड़ी दरगाह की हर गलियां जायरीनों की भीड़ से खचाखच भर गई थीं। मेला क्षेत्र में तो पैर धरने की जगह बड़ी मुश्किल से मिल पा रही थी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

युपी,बिहार के अलावा कई राज्यों से आते है जायरीन ऑ उत्तर प्रदेश,बिहार,नेपाल व अन्य राज्यों के जायरीन पहुंच चुके हैं। कोई बस या अपने निजी वाहन से तो कोई अपनी बडी वाहनों से यहां पहुंचे हैं। अधिकांश अकीदतमंदों का मानना है कि यहां मैं खुद नहीं आया,बल्कि बाबा का बुलाया आया है,हर किसी के नसीब में यहां की जियारत नहीं होती। किसी अच्छे कामों के नतीजे में यहां आने का मौका मिला है।Woodan Shah Peer i.e. Saburan Baba

मेले में सजी है सैकड़ों दुकानें: जंगल शाहपुर गांव के निकट वुडन शाहपुर पीर यानी सबुरन बाबा बाबा के दरगाह पर उर्स में लगे मेले क्षेत्र में तरह-तरह की दुकानें सज गयी हैं। कोई मिठाई बेच रहा था तो कोई फूल से सजी चादरें। बहुत सारे दुकानदार दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध सामान भी मेले में उतारे हैं। सभी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू है। हर कोई अपनी पसंद के सामान खरीदने में जुटे हैं। हालांकि मेले में आए जायरिनों के साथ युवा बच्चे विभिन्न झूले का भी आनंद लेते नजर आए,इतना ही नहीं इन सबके अलावा इस मेले में सबसे बड़ी खासियत यह रही की मौत की कुआं का आनंद लेने के लिए भारी भीड़ रही ।

महिलाओं के साथ बच्चों होती है अधिक भीड़: बाबा की मजार पर दूर-दूर से आए जायरीनों में मर्द से अधिक महिलाओं की संख्या रहता है। कहीं बच्चों का हाथ थामे महिलाएं फूल की चादर खरीद रहीं हैं तो कोई बच्चों की जिद्द के आगे मजबूर होकर उन्हें मिठाई दिलाती नजर आयीं। तो कहीं कोई महिला नकाब में तो कोई चादर से चेहरे ढंके बाबा की मजार पर चादरपोशी करतीं दिखीं।Woodan Shah Peer i.e. Saburan Baba

बाबा के दर पर आने से बन जाते हैं बिगड़े काम: मान्यता है कि यहां आने वाले अधिकांश लोगों के बिगड़े काम बन जाते हैं। यहां जो भी दुआ मांगी जाती है,वह पूरी होती हैं। बाबा की मजार हिन्दू-मुस्लिम की मिशाल स्थापित है। गंगा जमुनी संस्कृती का असल रूप में हैl

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking