News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रक्षाबन्धन पर मायके आयी महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने रौदा, महिला की घटनास्थल पर ही मौत….भाई का इलाज के दौरान मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2022  |  10:16 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रक्षाबन्धन पर मायके आयी महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने रौदा, महिला की घटनास्थल पर ही मौत….भाई का इलाज के दौरान मौत!

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर नौरंगिया के पकड़ियवा मोड़ पर रविवार दिन के लगभग दस बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज के दौरान जिला अस्पताल पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

थानाक्षेत्र के जगदेवा निवासी त्रिलोकी की पत्नी मालती देवी उम्र लगभग 45 साल रक्षाबन्धन में अपने मायके रामकोला थानाक्षेत्र के सिंगहा ग्रामसभा के चवर टोला गई थी। रविवार को मालती के भाई राजेंद्र यादव उम्र लगभग 50 साल मालती को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर नौरंगिया चौराहे पर खरीदारी करने जा रहे थे कि कप्तानगंज, नौरंगिया मार्ग पर नौरंगिया के पकड़िहवा मोड़ पर लगभग दस बजे दिन में अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। जिससे मालती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा राजेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले गई। जहां से उनको डाक्टरों ने संयुक्त चिकित्सालय पडरौना रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में राजेन्द्र की भी मौत हो गई। राजेन्द्र और मालती के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद दोनो शव दोनो के गांव पहुंचा।दोनो के परिजन रो रोकर बेहाल हैं।दोनो गांवो में मातम पसरा है।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking