सेवरही/कुशीनगर | जिले के सेवरही रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं शव को कब्जे में लेकर मृतक का पंचनामा भरने की कार्यवाही की। मृतक की पहचान तमकुहवा, धनहा पश्चिमी चंपारण निवासी गोविंद गिरी (35) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोविंद गिरी निवासी तमकुहवा, धनहा पश्चिमी चंपारण बुधवार को अपने ससुराल हीरा गिरी के घर पकड़ियार पश्चिम पट्टी,सेवरही आया था। उसकी पत्नी पहले से मायके में है। बताते हैं कि पत्नी से किसी बात को लेकर उसका बुधवार की शाम को विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से निकल गया। ससुराल वालों को लगा घर चला गया होगा। सुबह पुलिस ने उसकी आत्महत्या की जानकारी दी। सेवरही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…