कुशीनगर। सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी कर सुर्खिया बिटोरने वाले युवक को विशुनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाईया करते हुये सोमवार को जेल भेज दिया।
बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में आपसी सौहार्द तथा अमन और शांन्ति बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। विगत दिवस दिनांक 11.06.2022 को सोशल मीडिया साईट (फेसबुक) पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की एक युवक द्वारा कोशिश की गयी। पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेकर थाना विशुनपुरा पर आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया रहा था, जिसके क्रम में सोमवार को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ अंसारी पुत्र असरफ अंसारी सा0 दुबौली बाजार, जंगल लाला छपरा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को दुबौली बाजार के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीमः प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय थाना विशुनपुरा ,उ0नि0 शरद भारती,का0राजकुमार राय ,का0 रत्नाकर सिंह ,का0 विकास यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…