हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली के गांव पकड़ी दास निवासी एक ब्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर बीते वर्ष 2020 में हुए लेखपाल भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर छः लाख रुपये लेकर ठगी का आरोप लगाया है ।
शुक्रवार को पकड़ी दास निवासी मुन्ना जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि गांव का ही एक युवक बीते वर्ष 2020 में हुए लेखपाल भर्ती में नौकरी दिलाने की बात कही जहां हम प्रार्थी उसके झांसे में आकर गांव के संभ्रात ब्यक्तियो के समक्ष युवक के पीएनबी बैक शाखा भड़कुलवा के खाते में कई किस्तो 5 लाख 80 हजार रुपये स्थानान्तरण कर दिया तथा 50 हजार रुपये नकद दिया, जहां दो वर्ष बीत जाने के बाद नौकरी नही मिली।जब नौकरी नही मिली तो हमने उस युवक से रुपया वापस मांग किया तो वह ब्यक्ति मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इस संबध में कोतवाली प्रभारी आर के सिह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी मेडिकल इमरजेंसी, गंभीर बीमारी या सस्ती जेनेरिक दवाओं…
कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो, छात्रवृत्ति (Scholarship) का…
कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग (FCS UP)…
कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज से गरीब और…