News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एयरपोर्ट के जद मे आये मकानों को प्रशासन ने तोड़वाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2021  |  6:28 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एयरपोर्ट के जद मे आये मकानों को प्रशासन ने तोड़वाया WhatsApp
Responsive image
  • एयरपोर्ट मे अधिग्रहित गांव बेलवा दुर्गाराय का मामला

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के लिए अधिग्रहित या परिधि क्षेत्र में पड़ने वाले बेलवा दुर्गा राय के मकानों को हटवाने की कारवाई प्रशासन ने प्रारम्भ किया। इससे हलकान प्रभावितों ने स्वयं निर्माण हटाने की बात कही और अपना घर तोड़ने कर मलवा हटाने में जुट गए।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर पूर्व में दी गयी नोटिस के बावजूद भी जब बंजर व आबादी में घर बनवा कर रह रहे 23 परिवारों ने अपना निर्माण नहीं हटाया तो सोमवार को उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जेसीबी मशीनों के साथ घरों को तोड़ने पहुंची तो प्रभावितों ने अपनी पीड़ा से अधिकारियों को अवगत कराया और अपने मकानों को अपने हाथों से तोड़ने लगे। प्रभावितों के अनुसार 20 फीट से ऊपर के निर्माण को गिराया जा रहा है। प्रशासन से मोहलत ली गयी है। पूरा निर्माण निर्देश के मुताबिक हम लोग हटा लेंगे। इससे पूर्व प्रशासन ने इन सभी को नोटिस भेजकर बंजर की भूमि व आबादी में घर बनाये लोगों को निर्माण हटाने को कहा था और न हटाने पर प्रशासन खुद हतवाएगा और उस पर आने वाले खर्च की वसूली होगी। सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट की उड़ान 26 नवम्बर से होने वाली है। जिसकी तैयारियों को। लेकर एयरपोर्ट एथर्टी जुटी हुई है ताकि उड़ान निर्विघ्न सम्पन्न हो सके।

अधिगग्रहण के जद मे आये

प्रभावित बंजर भूमी महेंद्र गुप्ता , सुकलाल गुप्ता , मनकेश्वर गुप्ता , मार्कंडेय राय , हरीश दुबे , गोविंद मिश्रा , अशोक मिश्रा , नंदलाल दुबे , चंद्रभूषण मिश्रा और आबादी की भूमी में चंद्रिका गौंड , चंद्रभूषण मिश्रा ,सुभाष मिश्रा , राहुल मिश्रा , जोगिंदर मिश्रा , पहवारी दुबे , रामेश्वर दुबे , उमेश गौंड , अनिल राय , प्रेम सागर , रामविलास गौंड , रामप्रीत गौड़ , वीर सिंह का कहना हैं कि हमारी मकान एयरपोर्ट के जद मे आयी हैं लेकिन हमारे पास इस मकान के अलावा अन्य कोई दूसरा मकान या आवासीय जमीन नहीं हैं जहाँ हम अपना गुजर बसर कर सके l सरकार द्वारा हमारी मकान बंजर भूमि मे होने के कारण कोई मआवजा या रहने का कोई व्यवस्था नहीं दिया गया हैं, जिसके कारण हम परेशान हैं। अब जब प्रशासन हमारी मकानों को तोड़वा रहे हैं हम मजबूर हो गये हैं।इस मौके पर तासीलदार मान्धाता सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय,सीओ तमकुही फूल चंद्र कनौजिया, एसओं कसया अनिल उपाध्याय, एसओं तुर्कपाट्टी जेपी पाठक आदि महिला पुलिस सहित कई थानो की पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking