कुशीनगर (न्यूज अड्डा) I एक तरफ जहाँ केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर से बेहतर चिकित्सकिय व्यवस्था को सुधार करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। वही प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुकरौली में काफी दिनो से आवश्यक जरूरी जनउपयोगी दवाओ का वितरण न करना, स्वास्थ्य सुविधाओ के साथ खिलवाड़ है। अस्पताल मे जरूरी दवाओं के अभाव के कारण गरीब एवं असहाय, निरीह मरीजो को दवा नही मिलने से काफी आक्रोश व्याप्त है।उन्हें बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
इस सम्बंध मे स्वास्थ केन्द्र के ट्रेनर फार्मासिस्ट एवं चिकित्साधिकारी डाo गौतम ने बताया कि यहाँ काफी दिनो से जरूरी दवाओ का अभाव है। जबकि कोविड-19 का टिका प्रतिदिन लगाया जाता है। डॉ गौतम ने कहां आज दवाओ की सूची बनायी जायेगी । इस सम्बन्ध मे सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 हेमन्त कुमार बर्मा ने बताया कि जरूरी दवाओं का इण्डेन बनाकर लखनऊ मुख्यालय से रजिट्रेशन कराके अतिशीघ्र दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।ताकि दवा का सुचारु रूप से वितरण शुरू हो सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर ने सभी आवश्यक दवाओ को उपलब्ध कराने की बात कही है।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…