News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संगठन के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों को निभाएं- रंजन साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 16, 2021  |  2:58 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संगठन के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों को निभाएं- रंजन साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । विकासखंड खड्डा के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ खड्डा के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रंजन कुमार साहनी की अध्यक्षता एवं ब्लाक महामंत्री हेंमत कुमार व कोषाध्यक्ष दीनानाथ यादव की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों की बैठक कर संगठन में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन हित से जुड़े रहकर सेवा भाव से कार्य करने की अपील की गई है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

किनको मिली जिम्मेदारी

कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संगठन का संरक्षक सुनील कुमार पांडेय, संयोजक रामचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी प्रेमलाल शर्मा, संगठन मंत्री रामजी प्रसाद, संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी रमेश प्रसाद को दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रीमावती देवी, सरोज सिंह, राधिका देवी, सोनिया देवी, कमलावती देवी, राजकुमार गौड़, विनोद तिवारी, शंभू चौहान, सुनील कुमार गौतम, अनिल कुमार चौधरी आदि लोग मनोनीत किए गए हैं। इस मौके पर विकास खण्ड खड्डा के सफाईकर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ के नयी टीम में मनोनीत पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking