कुशीनगर । पड़रौना समाजवादी पार्टी जिला इकाई की रविवार को लोहिया भवन स्थित सोहरौना में पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दलों के लोगों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुनः 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद सहयोगी दलों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,जनवादी सोशलिस्ट पार्टी,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,और राष्ट्रीय लोक दल,महान दल,के अलावा भागीदारी पार्टी,राष्ट्रीय उदय पार्टी, अपना दल,राष्ट्रीय क्रांति दल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने वर्तमान की भाजपा की योगी सरकार को उखाड़ फेंक कर उत्तर प्रदेश में पुनः 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व सांसद बालेश्वर यादव,विधायक रामानंद बौद्ध,पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव,राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव,पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल, रामभवन राव,विजेंद्र पाल बबलु यादव,मसरूर उर्फ चुन्नू लारी, सपा नेता शाहिद लारी ने बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने की। संचालन सपा नेता शुकरुल्लाह अंसारी ने किया। इस दौरान यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष मोहम्मद सैफ लारी, संदीप यादव,लवकुश यादव, एजाज अहमद,बजरंगी यादव, जीशान लारी,किशू यादव,निकेश यादव,मंटू बाबा आदि मौजूद रहे।
अजित यादव/न्यूज अड्डा
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…