कुशीनगर । शत प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ एपीपीआई के सहयोग और एक्शन एड द्वारा संचालित समूर्ण टीकाकरण परियोजना के कार्यकर्ताओं को घर घर टीकाकरण कराने में सहयोग के लिए हरी झंडी देकर डॉo सतीश चंद्र अधीक्षक सीएचसी कुबेरस्थान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुरपट्टी में डॉoसंदीप कुमार राव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तुर्कपट्टी ने किया रवाना।
विदित हो की जनपद कुशीनगर में एक्शन एड के सौजन्य से covid-19 सम्पूर्ण टीकाकरण परियोजना 1 दिसंबर 2021 से प्रारंभ हो चुका है जिसका उद्देश्य घर घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों की पहचान करेंगे, पूरी आबादी का उम्रवार सर्वे करेंगे तथा सूचनाएं संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को देंगे। Covid-19 प्रोटोकॉल और विहैवियर चेंजिंग होम टू होम, वन टू वन जागरूकता के साथ साथ 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने में स्वास्थ्य विभाग को अगले 6 महीने तक सहयोग करेंगे। उक्त बातें बताते हुए रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड कुशीनगर ने बताया एक्शन एड लॉक डाउन और ऑक्सीजन की कामिंकर समय दुदही, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेशन और कोविड जांच इक्विपमेंट देकर कोविड केयर सेंटर भी स्थापित किया था और Covid प्रोटोकॉल जागरूकता अभियान के साथ ट्रेसिंग, टेस्टिंग ट्रीटमेंट कांसेप्ट में सहयोग किए। इस अभियान में सहयोग के लिए 145 कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कपट्टी, पृथिवीपुर, कोईलसवा, नेबुआ नौरंगिया और खड्डा के अच्छादित परिवारों से संपर्क करने में वैक्सीनेशन टीम को सहयोग करेंगे। डॉo शतीश चंद्र स्वास्थ्य अधीक्षक कुबेरस्थान ने टीम को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए कहे कि कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग के लिए ये बहुत लंबा 6 माह के अभियान के लिए एक्शन एड और एपीपीआई का बहुत बहुत धन्यवाद।
इस अवसर पर अजय कुमार एलटी, रामाधार यादव एनएस, उपेंद्र सिंह जी फार्मासिस्ट, सतीश स्वीपर अमीरुन परवीन, रामप्रताप सिंह, स्वप्निल चौहान, संजय यादव, इमरान अंसारी, अजीत श्रीवास्तव, जुल्फेकर, रामकलप प्रसाद, अमर प्रसाद यादव, मीना राव, सकीना खातून, गणेश प्रसाद, इब्राहिम अंसारी, मंजूर आलम, सुरेंद्र कुमार राय, कुलदीप, देवेंद्र गुप्ता, गोविंद कुशवाहा, सिंहासन यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…