News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चौपाल में निर्माण श्रमिको को बताया गया आयुष्मान कार्ड के लाभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  4:59 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चौपाल में निर्माण श्रमिको को बताया गया आयुष्मान कार्ड के लाभ

मल्लूडीह/कुशीनगर। सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर बोओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तहसील कसयाके ग्राम सभा कौल्हुआ में चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया कि आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा।उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

विभाग की तरफ से इस योजना के लिए 66,619 पात्र परिवारों को चिह्नित किया गया है। इस योजना से जनपद में इन परिवारों के 79,650 निर्माण श्रमिक लाभांवित होंगे। विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी जन सुविधा केंद्र, आरोग्य मित्र या कोटेदार से संपर्क कर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस कार्ड के बन जाने से पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। श्रमिकों को चाहिए कि इसके लिए शीघ्र आवेदन कर बनवा लें इस अवसर पर कलावती मनोरम ललित प्रमिला इंदु रेणु सीमा आदि उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking