News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चाकू की नोक पर ज्वैलर्स से बाइक समेत गहने व कैश की लूट के घटना पर राजनीति गरमाई! विधायक ने ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर पूछे सवाल?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 22, 2021  |  2:39 PM

1,455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चाकू की नोक पर ज्वैलर्स से बाइक समेत गहने व कैश की लूट के घटना पर राजनीति गरमाई! विधायक ने ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर पूछे सवाल?
  • देररात पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मंझरिया रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को देर शाम ज्वेलर्स दुकानदार के साथ हुई लूट की घटना की सुचना पर देर रात पहुचे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, वही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

जानकारी हो की सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही (सोनारी मुहल्ला) निवासी राजेश वर्मा पुत्र श्री बाला प्रसाद वर्मा प्रत्येक दिन की भांति अपनी सोने चांदी की दुकान जो सलेमगढ़ बाजार में स्थित हैं उसे बंद कर घर जा रहे थे, तभी करीब साढ़े छः बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 लतवाचट्टी के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे थे की अचानक पीछे से आपची मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनको धक्का देकर गिरा दिया व चाकू की नोक पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ ही 80000 ₹ और 200 ग्राम चांदी छीन लिया औऱ राजेश को घायल कर पश्चिम के तरफ भाग निकले, घायल राजेश राहगीरों की मदद से तमकुही राज़ कस्बा में पहुंचकर अपने परिजनों और मुकामी पुलिस अपने साथ हुई घटना की सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। घटना की खबर मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

विधायक अजय कुमार लल्लू ने टिव्टर पर बोले

घटना के जानकारी लगते ही स्थानीय तमकुहीराज विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने टिव्टर हेंडल पर लिखा है की सेवरही नगर निवासी राजेश बर्मा के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट किया,मुख्यमंत्री कानून ब्यवस्था पर झूठे दम भरने में ब्यस्त है,वही अपराधी बेख़ौफ़ आम आदमी को शिकार बना रहा है।

स्वर्णकार संघ सेवा समिति ने दिया ज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही स्वर्णकार संघ सेवा समिति तमकुही रोड के अध्यक्ष अनूप सोनी के नेतृत्व में ज्वेलर्स व्यवसायियों ने प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी को एक ज्ञापन देर रात देते हुए घटना का पर्दाफाश करने का मांग किया है। वही यह चेतावनी भी दिया है की अगर समय रहते घटना की खुलाशा नही होता है, तो स्वर्णकार संघ सड़क पर उतरने के लिये बाध्य होगा।Kushinagar: Bike riding miscreants looted jewelry and cash including bikes from jewelers at knife point!

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कहां

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने देररात घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, वही स्वर्णकार वर्ग के लोगो को आश्वस्त किया की जल्द ही घटना की खुलाशा कर दी जाएगी,औऱ अपराधी जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया की घटना की अतिशीघ्र खुलाशे के लिये पुलिस की दो टीमें गठित कर दिया गया है।इसके लिये एसओजी को भी लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking