News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : बिना कागज़ात बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज खनन अधिकारी की वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2025  |  7:43 PM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : बिना कागज़ात बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज खनन अधिकारी की वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद में अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात्रि सोमवार/मंगलवार को अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर लगभग दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना उत्तर प्रदेश परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्रों के बालू का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त वाहन को थाना नेबुआ नौरंगिया में सीज कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को अवैध बालू परिवहन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक वाहन को अवैध पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

 

जिला खनन अधिकारी की अपील…!

जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि बालू का खनन व परिवहन केवल सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और वैध प्रपत्रों के साथ ही किया जाए। बिना अनुमति या कागज़ात के बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अवैध बालू परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला खनन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में ऐसे सघन चेकिंग अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध खनन व परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking