साखोपार/कुशीनगर। रोजगार,विकास,दवा,पढ़ाई की बात भाजपा के पास नहीं है यह सिर्फ लोगों गुमराह करना जानती है।फर्जी राष्ट्रवाद की बात करके लोगों गुमराह किया नौकरी देने की बात कहकर न जाने कितने लोगों की नौकरियां छीन ली सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर यह राजनीति करना जानती है।
जबकि सपा इंसानियत व मानव जाति की बात करती है ।सपा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,व सम्मान की बात करती है।उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के दौरान सखवनिया बुजुर्ग के खान टोला में अपने प्रिय कार्यकर्ता फैयाज खान के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।आगे उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है यह लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है।भाजपा चाहती है कि देश का एक प्रेसिडेंट हो और वही जिसको चाहे पद पर आसीन करें लोकतंत्र का महत्व खत्म हो जाये भाजपा इसी की तैयारी में है।चुनाव आयोग भी इनके कब्जे में है।लेकिन जनता इनके मंसूबो को कामयाब नही होने देगी।मतदाता जागरूकता पर जोड़ देते हुए पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग व सपा कार्यकर्ता अपने वोटरों का नाम मतदाता सूची में देख ले अगर न हो तो अपने बीएलओ के पास नाम जोड़वाने के लिए फार्म भरकर आवेदन कर दें और उनसे रिसीविंग ले लें क्योंकि भाजपा के लोग अन्य पार्टियों के लोगों का कम से कम बीस हजार प्रति विधानसभा के वोटरों का नाम कटवाने के फिराक में है।उपस्थित सभी लोगों से गिलवे शिकवे भुलाकर सपा को वोट करने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि पच्छिम के किसानों ने भाजपा के घमंड को चकनाचूर कर दिया और इन्हें झुकने पर मजबूर किया।उत्तर प्रदेश का चुनाव हाथ से जाते देख भाजपा ने तीनो कृषि बिल को वापस ले लिया।वही मिडीया के सवालों सपा के अखिलेश सरकार द्वारा अनेको विकास कार्य कराए गए लेकिन फिर भी वीते चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ी थी जिस पर जवाब देते हुए कहा कि जवाब कि भाजपा मदारी है डमरू बजाती है लोग जुट जाते हैं और भभूत बेच कर चली जाती है लेकिन वह खाली पुड़िया होती है।जबकि सपा का काम बोलता है सपा काम के बदौलत ही जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी।इस बार जनता इनके झांसे में नही आने वाली है जनता सब जान चुकी है।जनता इनके झांसे का इस बार जवाब जरूर देगी।जबकि उन्होंने अपने विधानसभा के बारे में बोलते हुए कहाकि मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बदौलत ही लोग मुझे वोट करेंगे भाजपा के जैसे को झूठ और फरेब का मदारी नही दिखाना है।एआईएमआईएम के प्रदेश में एंट्री पर कहा कि सपा सभी जाति धर्मो की बात करती है सबको साथ लेकर चलती है एआईएमआईएम के एंट्री से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है सभी जाति धर्मो के लोग सपा के साथ हैं।वही जनपद के कुशीनगर विधानसभा में सपा के दो भागों में बंटने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा कही दो भागों में नहीं बटी है सपा एक है और उसके नेता पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव एक हैं।तो पार्टी दो भागों में कहा से बटी हुई है अगर कोई दूसरा समाजवादी पार्टी बनाना चाहता है तो मुझे कोई एतराज नहीं है।
इस अवसर पर सखवनिया खुर्द ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हारून अंसारी,गंगौली ग्राम प्रधान कैश खान,फैयाज खान,कुद्दुश खान,मोसाहेब अली,जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी,अनूप सिंह,बबलू जायसवाल,जावेद अली,अफजल खान,बलवंत सिंह,केएम पाण्डेय,संजय सिंह, आदिल अंसारी,सफीउल्लाह अंसारी मजनू,राजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…