News Addaa WhatsApp Group

भाजपा कसया देहात मंडल की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 18, 2021  |  6:08 PM

342 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा कसया देहात मंडल की बैठक संपन्न

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बृहस्पतिवार को कसया देहात मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रामायन कुशवाहा की अध्यक्षता में बिरला धर्मशाला में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे,बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शम्भू गुप्ता ने किया।बैठक में मतदाता पुनरीक्षण व पार्टी के सदस्यता अभियान सफल बनाने पर जोर दिया गया।सभी को 20 नवंबर तक पार्टी में नए मतदाताओं को मिस्ड काल से जोड़ने के लिए कहा गया।जिलाध्यक्ष ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे हैं मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा के बूथअध्यक्ष अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करे,शक्ति केंद्र पार्टी के लिए बहुत अहम है।श्री मिश्र ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सभी को बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिया व मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया साथ ही श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सेवा ही संगठन की भावना के साथ कार्य करते हैं।राष्ट्र सर्वोपरि और अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।समाजवादी पार्टी केवल सपना देखने व दिखाने वाली पार्टी है वही भारतीय जनता पार्टी जो निर्णय लेती है उसे पूरी निष्ठा से साकार करती है।। इस अवसर पर रामायण कुशवाहा रविप्रकाश पांडे,कौस्तुभ नारायण मिश्र,शंभू गुप्ता,संदीप समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking