News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दूसरे के कार्य का फीता काटना भाजपा की आदत, कसया का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा सपा सरकार की देन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2021  |  2:31 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूसरे के कार्य का फीता काटना भाजपा की आदत, कसया का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा सपा सरकार की देन

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कसया का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है । तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हवाई अड्डा के लिए 207 करोड़ रुपया निर्गत कर हवाई अड्डा के कार्य को आगे बढ़ाया था । अखिलेश यादव के निर्देश पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने भूमि पूजन करवाकर इसकी विधिवत शुरुआत करवायी थी । सपा सरकार के कार्य को अपना बताना भाजपा की आदत में शुमार है । कुशीनगर की जनता को पता है कि हवाई अड्डा किसके देंन है

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उक्त बाते सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही । उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल 2016 को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के द्धारा भूमि पूजन करवाकर कसया हवाई अड्डे के कार्य को आगे बढ़ाया गया था । सपा सरकार ने 207 करोड़ रुपया निर्गत कर हवाई अड्डे के कार्य को परवान चढ़ाया लेकिन 2017 में सरकार बदल गयी । सपा सरकार के बदलते ही भाजपा सरकार की नीयत भी बदल गयी । भाजपा की सरकार कसया हवाई अड्डा को स्थानांतरित कर गोरखपुर ले जाने का नाकाम कोशिश की लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के अगुवाई में सपा ने लगातार धरना प्रदर्शन करने के बाद दबाव में आकर उड्डयन बिभाग जागा और समाजवादी परियोजना की मान्यता के साथ हवाई अड्डा के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया । उक्त कसया हवाई अड्डा परियोजना की लागत 251 करोड़ की है जिसमे अखिलेश यादव ने 207 करोड़ रुपये दिए शेष 44 करोड़ उड्डयन बिभाग के द्धारा दिया गया है । समाजवादी परियोजना का फीता काटने प्रधानमंत्री जी आ रहे है । पीएम के आगमन पर 75 करोड़ खर्च कर 300 सौ से ऊपर हरे भरे पेड़ काटे गये है पर्यावरण से मजाक करना मोदी जी को शोभा दे रहा है । श्री यादव ने कहा कि भुखमरी बढ़ी है , बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है , महगाई आसमान पर है ऐसे स्थित में जनता के पैसे का उदघाट्न के नाम पर बर्बाद करना जनता के साथ धोखा है । उदघाट्न दिल्ली से भी हो सकता था लेकिन ऐसा न करके अपनी पार्टी का ब्रांडिंग करने वाले प्रधानमंत्री को जनता को जबाब देना होगा

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking