News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: वे संतानें धन्य हैं जो अपने पुरखों को याद करती हैं- विधायक मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2021  |  6:51 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: वे संतानें धन्य हैं जो अपने पुरखों को याद करती हैं- विधायक मणि
  • 150 जरूरतमन्दों में कम्बल वितरित

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत क़ुरमौटा में आयोजित समारोह में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आगे श्री त्रिपाठी ने कहा कि माता पिता के ऋण से कभी संतानें उऋण नही हो सकती और वे संतानें धन्य हैं जो अपने पुरखों को याद करती हैं। आगे कहा कि आमजन के हित के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाएं सरकार संचालित कर रही है। जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी वरुण पांडेय ने कहा कि हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। गरीबों की सेवा ही सच्ची मानवता है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, सभासद जय सिंह यादव, रामविलास जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 150 लोगों में कंबल का वितरण किया गया। विधायक श्री मणि ने केशव शुक्ल, रामा आधार सिंह, अशोक लाल श्रीवास्तव, राम धींन प्रसाद, आजाद मिश्रा, योगेंद्र शुक्ल, ब्रजेश कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

आभार स्वर्गीय राम लखन मणि जन सेवा संस्थान व मां शांति भारत गैस क़ुरमौटा के प्रबंधक राजेश्वर मणि त्रिपाठी ने व्यक्त किया। संचालन मंनोज सिंह ने किया। इस दौरान नागेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुशवाहा, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking