रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौजी गांव के ताल में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली जिसकी शिनाख्त तपेसरा खातून पत्नी ग्यासुद्दीन ग्राम रामपुर धोतल थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के रूप में हुई।
सोमवार को रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौजी गांव के ताल में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिलने की जानकारी आम होते ही स्थानीय क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाना क्षेत्र के टेकुआटार मस्जिदिया टोला निवासिनी गुलशन निशा पत्नी सिराज अहमद ने मृतक बुजुर्ग महिला को अपनी मां के रूप में पहचान की और पुलिस को लिखित तहरीर दी कि गत 1 जनवरी को मेरी मां तपेसरा खातून घर से गायब थी, रिश्तेदारों सहित तमाम जगह उनका खोजबीन किया गया मगर कहीं पता नहीं चला। आज धनौजी ताल में लाश मिलने की खबर सुनकर हम लोग मौके पहुंचे तो देखे कि लाश मेरे मां की है। जिसकी लिखित सूचना गुलशन निशा ने रामकोला पुलिस को दी और जाचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने की अनुरोध की।
थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ,एस आइ उमेश यादव अन्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…