कसया/कुशीनगर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डा0 कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को बीआरसी कसया स्थित कम्पोजिट विद्यालय कसया का निरीक्षण किया। बीएसए स्वयं प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए। डीबीटी में छात्र आधार वेरिफिकेशन शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.
जानकारी के अनुसार बीएसए सुबह 7ः30 बजे विद्यालय पहुंच गये। विद्यालय में हो रहे प्रार्थना में स्वयं सम्मिलित होकर सुबह प्रार्थना सभा में होने वाली गतिविधियों को देखा। इसके बाद शिक्षक उपस्थित पंजिका की जांच किया सभी शिक्षक शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक उपस्थित पाये गये। इसके बाद बीएसए ने प्रत्येक कक्षाओं में जाकर हो रहे शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कक्षा 4 के छात्र श्लोक से 18 व प्रिंस से 5 का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा जिसपर छात्रों ने सुना दिया। कक्षा 3 की छात्रा से हिन्दी की पुस्तक से एक पाठ पढवाया। कक्षा में पढा रहे शिक्षकों से बीएसए ने पूरी लगन एवं निष्ठा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने की बात कही।
इसके बाद एमडीएम पंजिका शिक्षक डायरी सहित शासन द्वारा निर्धारित सभी पंजिकाओं का एक एक का निरीक्षण किया। डीबीटी की प्रगति जानी। शेष डीबीटी वेरिफिकेशन शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। रसोई घर में बन रहे एमडीएम को जाकर देखा तथा रसोईयो से साफ सफाई के साथ भोजन बनाने की बात कही। डेढ घंटे तक बीएसए विद्यालय में निरीक्षण करते रहे। बीएसए ने कहा कि निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। कमियाँ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान आशु लिपिक हरेंद्र यादव प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह, दुर्गेश यादव नीशू विश्वकर्मा, रश्मि सिंह तोमर, संगीता यादव वंदना नंदिनी मौर्या जयप्रकाश उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…