कुशीनगर । जिले की तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है, स्थानीय पुलिस इस प्रकरण में अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव के निवासिनी एक महिला ने अपने पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने लिखा है कि मेरी चार वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक घर के पीछे से
घर में ले जाकर गलत नियत से आपत्तिजनक व्यवहार किया।
स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही इस विषय में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
बोली पुलिस..!!
इस विषय ने पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने इस संवाददाता को बताया कि स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही अभियोग को पंजीकृत कर लिया है। आरोपी फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…
हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…
मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…