News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला डंडा, अतिक्रमणकारी दुकानदारों का कटा चालान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2021  |  5:57 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला डंडा, अतिक्रमणकारी दुकानदारों का कटा चालान

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत कसया नगर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन स्थानीय प्रशासन व नपा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान में अतिक्रमण न करने की चेतावनी देने के बाद भी न मानने वाले दुकानदारों का चालान भी कटा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

उपजिलाधिकारी कसया वरूण कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह के नेतृत्व में नपा के सहयोग अतिक्रमण हटाओ अभियान चला।अभियान में मना करने के बावजूद अतिक्रमणकारी दुकानदारों/फर्मो महावीर प्रसाद आत्माराम,बजरंग ट्रेडिंग कंपनी, नीलेश ट्रेडिंग कंपनी व विजय जायसवाल, मोहन जायसवाल का दो ,दो हजार रुपये का चालान भी कटा।अतिक्रमणकारी दुकानदारों व फर्मो पर किये गए इस कार्यवाही से यह साफ नजर आ रहा है कि अब प्रशासन किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नही होने देगा।इस अवसर पर नपा के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता,वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम,टैक्स कलेक्टर/सफाई प्रभारी परवेज आलम,श्रवण कुमार तिवारी,मुकेश पासवान आदि नपा कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking