पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग(नन्दन छपरा)में शुक्रवार को एक महिला को और शनिवार को उसकी बेटी को विषैले साँप ने काट लिया।इलाज के दौरान मां की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी को शनिवार सुबह को सांप काट लिया।मृतका की बेटी अस्पताल में खतरे से बाहर है।
उक्त गांव निवासी जीउत यादव की पत्नी मुनिया देवी (40 वर्ष) को शुक्रवार सुबह खाना बनाने हेतु लकड़ी निकालते समय किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।अन्त्य परीक्षण के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया है।
शनिवार की सुबह अभी मृतका के परिजन शव लेने पीएम हाउस जाने की तैयारी मे लगे हुए थे कि मृतिका की बड़ी लड़की ममता (16 वर्ष) को भी शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गये।जहां ममता खतरे से बाहर है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…