News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पोखरे में मिला घर से गायब किशोर का शव, परिजनों ने हत्या किये जाने की बात बताई

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2022  |  7:52 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पोखरे में मिला घर से गायब किशोर का शव, परिजनों ने हत्या किये जाने की बात बताई
  • खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव निवासी तावेद का पोखरे में मिला शव, गांव में सनसनी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के करदह निवासी बुधवार को घर से गायब एक किशोर का शव गांव से दूर सरेह में एक सूखे पोखरे के पास गुरुवार की सुबह मिली। शव देख गांव में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक का चहरेे व आंख पर चोट के गहरेे निशान व खून से लथपथ दिख रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

करदह गांव निवासी हसन्दर अंसारी कुछ माह पूर्व रोजी- रोटी के सिलसिले में विदेश गये हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी सैमुननेशा व बड़ा लड़का जावेद व छोटा लड़का तावेद रहते हैं। बुधवार की सायं तावेद 14 वर्ष घर से गायब हो गया। जावेद व उसकी मां लड़के की तलाश में रातभर परेशान रहे। गुरुवार की सुबह गांव के लोग सरेह की ओर गये तो पोखरे में एक किशोर का शव देख शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। किशोर की पहचान गांव निवासी तावेद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने किशोर के हत्या किये जाने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसएचओ धनवीर सिंह का कहना है कि शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking