अहिरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देर शाम रामलीला देखने गए युवक की सुबह गांव के बागीचे में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला।मृतक युवक कल शाम को घर से भोजन कर के रामलीला देखने की बात कहकर निकला था।जहाँ सुबह वह गांव के समीप एक बग़ीचे में एक पेड़ से लटके हुए मृत पाया गया।सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची अहिरौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि विनोद चौहान(उम्र 35 वर्ष)बेलवा खुर्द(राजी टोला)का रहने वाला अपने घर से रामलीला देखने की बात कहते हुए शाम को निकला जहाँ सुबह उसका शव पास के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला।शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद थाना प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया कि पुलिस कारणों की जांच करने में जुट गई हैं।अब रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…