कुशीनगर।मंगलवार को रामपुर कोटवा उपकेंद्र के बगल स्थित सरेह मे धान के खेत मे एक सदिग्ध स्थिति मे अधेड़ का शव पड़ा देखकर लोगो मे दहशत का मौहाल बना हुआ है,मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया गांव निवासी जंत्री शर्मा सोमवार को दवा कराने के लिए कोटवा बाजार दोपहर को निकले थे देर शाम को घर नही लौटने पर परिजन उन्हे खोजना शूरू कर दिया था, मंगलवार सुबह रामपुर कोटवा विधुत उपकेंद्र के पास सरेह मे एक धान के फसल मे उनकी शव को शौच करने गए लोगो ने देखकर शोर मचाया, मौके पर जुटे लोगो ने देखा की मृतक के मुह से झाक निकला हुआ था,लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुचे प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश यादव ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सरेह मे संदिग्ध स्थिति मे अधेड़ का शव मिलना लोगो के बीच दहशत का मौहाल बना हुआ है,क्षेत्र के लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
इस संबंध मे प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।पुलिस को किसी गुमसूदगी की सूचना नही दी गई थी।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…