कसया/कुशीनगर। नगर के सपहा रोड के किनारे बुधवार को एक युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा है। शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे लोगों ने सड़क किनारे पड़े एक युवक को देखा। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। बहुत प्रयास के बाद भी युवक का शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मर्चरी हाउस में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कसया नगर के सपहा रोड के किनारे एक युवक का शव मिला है। युवक नशे की हालत में था। संभतः अधिक नशा करने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है। शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…