News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: विविध कार्यक्रमों के बीच 17 को मनाई जाएगी स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2021  |  3:38 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विविध कार्यक्रमों के बीच 17 को मनाई जाएगी स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की पुण्यतिथि

कुशीनगर। समाजसेवी लेखक एवं कवि रहे स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17 दिसंबर को साखोपार में एक वृहद नवल समिति समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस आशय की जानकारी देते हुए नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं स्वर्गीय श्री सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप नारायण सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तर प्रदेश) ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है उक्त समारोह में श्री रामचरितमानस पाठ, काव्य गोष्ठी श्रद्धांजलि सभा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत संगीत निशुल्क चिकित्सा शिविर और 12:00 बजे दिन से राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजक मंडल की आज अंतिम बैठक कार्यक्रम स्थल पर हुई जिसमें तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के सदस्य एवं स्वर्गीय श्री सिंह के पौत्र अभय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि इस बार 30 वीं पुण्यतिथि समारोह अपने आप में एक अनूठा समारोह होगा और दंगल में ओलंपिक खेले पहलवान भी भाग लेंगे।

बैठक में पीयूष प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण हूं, रमाशंकर तिवारी, चन्दन शर्मा, रमेश सिंह, चंद्र प्रताप दुबे, एडवोकेट असीम कुमार सिंह, नरेंद्र पाठक, मुन्ना चौधरी, हरेंद्र नाथ पांडे, रमेश पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह मुन्नू, रघुनंदन पांडे, चंद्र भूषण पांडे, गयासुद्दीन अंसारी, संजय कुमार सिंह, हृदयानंद शर्मा, जीउत यादव, सुमित वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking