News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस उपाधीक्षक शाहिदा नसरीन “डीजी सिल्वर अवॉर्ड” से हुईं सम्मानित, बढ़ाया जिले का मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2022  |  9:16 PM

4,056 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस उपाधीक्षक शाहिदा नसरीन “डीजी सिल्वर अवॉर्ड” से हुईं सम्मानित, बढ़ाया जिले का मान

कुशीनगर। 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेश उ०प्र० महोदय द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह/उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री शाहिदा नसरीन ने अपने परिचालिक नियोजन क्षमता, कर्तब्यनिष्ठा, कुशल प्रशासनिक निर्देशन व शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त कर अपने पैतृक जिला कुशीनगर का मान बढ़ाया है। शाहिदा नसरीन जिला कुशीनगर तहसील तमकुहीराज के ग्राम पिपरा कनक की रहने वाली हैं। अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी शमसुल होदा की सुपुत्री शाहिदा नसरीन पांच भाई बहनों बड़े भाई फरमान राजा, बहन नुसरत यासमीन, नाजिया परवीन, शाहिदा नसरीन, मोहम्मद अनीस राजा में चौथे नम्बर की हैं। छोटा भाई मोहम्मद अनीस रज़ा जर्मनी में रिसर्च कर रहे हैं। शाहिदा नसरीन का प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल फाजिलनगर से हुई है। शाहिदा नसरीन शुरू से मेघावी रही हैं।

वर्तमान में जिला जालौन कोंच में बतौर पुलिस उपाधीक्षक कार्यरत हैं। सराहनीय बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने स्वतंत्र प्रभार कार्यकाल के एक वर्ष से भी कम समय में प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। इसके पहले भी पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन को परिचालिक नियोजन क्षमता व कुशल निर्देशन के बदौलत अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन/कानपुर द्वारा माह जून २०२१ में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

पुलिस उपाधीक्षक शाहिदा नसरीन को “डीजी सिल्वर अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाने पर उनके पैतृक गांव पिपरा कनक, ननिहाल टेकुआटार व पूरे जिले में जगह जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर मनाया जश्न। शाहिदा नसरीन को दी बधाईयां और उत्तरप्रदेश प्रशासन को दिया धन्यवाद।

पुलिस उपाधीक्षक शाहिदा नसरीन को “डीजी सिल्वर अवॉर्ड” संयुक्त रूप से जिलाधिकारी जालौन श्रीमती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking