News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद लापरवाह हैं लोग, न दो गज दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 28, 2021  |  4:33 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद लापरवाह हैं लोग, न दो गज दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क!

◆ओमीक्रोन के खतरा को लेकर बरत रहे लापरवाही
◆ओमिक्रोन का बढ़ रहा खौफ
◆जान है तो जहान है,पालन करे नियम
◆बाजार व भीड़ वाले स्थान पर बिना मास्क व शारीरिक दूरी के लोग खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

कुशीनगर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ओमीक्रोन को लेकर देश भर में बिगड़ रहे हालात के बाद भी जिले में लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। मास्क लगाना लोगों ने लगभग बंद कर दिया है। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन नहीं हो रहा है, Omicron के खतरे के बीच Mask पहनने में लोग कोताही बरत रहे है।।मंडियों, बाजारों और तमाम सार्वजनिक जगहों पर जहां लोग दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे, वहीं लोग मास्क जैसी कोरोना से लड़ने में सबसे कारगर हथियार का इस्तेमाल भी सिर्फ चालान से बचने के डर से कर रहे हैं अन्यथा लोग बिना मास्क के ही घरों से निकल जा रहे हैं।ज्यादातर दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी जैसे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सड़कों, बाजारों, दुकानों, अस्पतालों, मॉल, सब्जी मंडी, ऑटो, बाइक, बसों और कार्यक्रमों तक में लोग बेपरवाह दिख रहे हैं।।

हमारी न्यूज अड्डा की टीम सपहा, कसया,सेखवनिया समेत तमाम जगहों पर गयी,जहाँ देखा गया कि अधिकतर लोग कोरोना को लेकर सतर्क नहीं हैं,बाजार व भीड़ वाले स्थान पर बिना मास्क व शारीरिक दूरी के लोग खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिभावकों और शिक्षकों को देना होगा ध्यान: इस समय शिक्षण संस्थान खुले हुए हैं। छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ स्कूल जा रहे हैं, लेकिन 75 से 80 फीसद छात्र-छात्राएं मास्क लगाए नजर नहीं आ रहे हैं। यह खतरे को बढ़ावा दे रहा है। जबकि हम अपने देश के भविष्य को खतरे में नहीं डाल सकते। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय मास्क देना होगा। साथ ही शिक्षकों को यह सुनिश्चित कराना होगा कि छात्र-छात्राएं स्कूल में मास्क लगाकर रखें।

पुलिस को करनी होगी सख्ती: बाजार में आने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। लोग पुलिस के सामने से बिना मास्क लगाए गुजर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें टोक नहीं रही है। अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि जो भी बिना मास्क के बाजार में आ रहे हैं उनके साथ सख्ती की जाए।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking