News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दर्जनों पात्रों मे उज्जवला गैस व कंबल का हुआ वितरण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 28, 2021  |  6:04 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दर्जनों पात्रों मे उज्जवला गैस व कंबल का हुआ वितरण

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर स्थित कांति गैस एजेंसी के परिसर में मंगलवार को दर्जनों पात्रों मे उज्जवला गैस व कंबल का वितरण मुख्य अतिथि माननीय सांसद विजय कुमार दुबे जी द्वारा किया गया.क्षेत्र में कोरोना से जितने लोगों की मृत्यु हुई थी उनके स्वजनों को 50 हजार के अहेतुक सहायता का प्रमाण पत्र भी दिया गया ।इस दौरान क्षेत्रीय पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर माननीय सांसद जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांति गैस एजेंसी परिसर में कंबल वितरण व प्रधानमंत्री निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी के अथक परिश्रम से देश का प्रत्येक तबका सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है देश का किसान खेती के समय में परेशान हो जाता था कि कहां से रुपया मिले की खाद और बीज खरीद कर लाया जाए किसानों के इस दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए हमारे प्रधानमंत्री सभी किसानों को किसान सम्मान निधि देना प्रारंभ किए अब किसान समय से खेतों की बुवाई सिंचाई कर रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री जी का कार्य प्रत्येक जगह दिख रहा है उसे दिखाने की आवश्यकता नहीं है स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर बने शौचालय इसका जीता जागता प्रमाण है इस दौरान खुशबू सायरा नेसा आसमा खातून मालती देवी सहित पात्र महिलाओं को निःशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन चूल्हा पाइप रेगुलेटर आदि दिया गया तथा अफसाना खातून शाहजहां नेसा सहोदरी देवी लखिया देवी सहित 200 लोगों में कंबल का वितरण भी किया गया झउरा देवी कुसुम देवी विनय कुमार शकीला खातून आदि कोरोना से मृतक आश्रितों को सांसद विजय कुमार दुबे व उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय द्वारा 50 हजार जो परिजनों के खाते में पोस्ट हो गया है का प्रमाण पत्र दिया गया कसया तहसील के राजस्व विभाग द्वारा वरासत प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया बाल विभाग एवम् पुष्टाहार कसया की सीडीपीओ अनुपमा सिंह द्वारा धात्री वह गर्भवती महिलाओं मे पौष्टिक आहार का वितरण भी किया गया क्षेत्र के पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कसया कृष्ण मोहन पांण्डेय,दिनेश तिवारी भोजपुरिया अजय मिश्रा दिनेश कुमार ओझा अजय तिवारी राजकुमार पांण्डेय विजय तिवारी,अजय तिवारी,वीरेंद्र यादव सहित 20 पत्रकारों को माननीय सांसद व उपजिलाधिकारी द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के अतिथियों का कांति गैस एजेंसी के प्रोपराइटर जितेंद्र जी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार दिनेश तिवारी भोजपुरिया द्वारा किया गया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव मंडल अध्यक्ष कसया नगर अनिल प्रतापराव मनोनीत सभासद ओम प्रकाश वर्मा पूर्ति निरीक्षक कसया प्रदीप कुमार पाण्डेय क्षेत्रीय कानूनगो अनुराग सिंह लेखपाल मदन यादव अंगद ध्वज रामानुज मिश्रा सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय विजय तिवारी पिंटू मिश्रा जितेंद्र सिंह विनोद गिरी आलोक पांडे जितेंद्र गुप्ता जीतू निसार अंसारी नरेश प्रसाद राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking