News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 4, 2022  |  2:05 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश
  • डीएम-एसपी ने कसया तहसील में जनता की सुनी फरियाद

कुशीनगर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सभी तहसीलों में हुआ। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने कसया तहसील में जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया व शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त निर्देश दिया कि इसका समय पर गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस दौरान प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।रविवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने तहसील कसया जनपद कुशीनगर पर जन शिकायतों की सुनवाई कर समयबद्ध तरीके से विधिक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि समय से हर किसी की शिकायत का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इस बात का ख्याल रखें। उन्होंने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब हुआ या निस्तारण सही नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा समेत अधिकारी मौजूद रहे,साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking