News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने कोविड समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2022  |  5:53 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने कोविड समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक निर्देश

कुशीनगर। वेक्सिनेशन कार्य मे लगे अधिकारी/ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें,एवं सौंपे गए कार्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें, ताकि जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कण्ट्रोल सेंटर में कोविड की समीक्षा बैठक दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होंने सर्व प्रथम कोविड पोजेटिव मरीजों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए पंजिका का भी अवलोकन किया तथा पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा की जानकारी भी सम्बन्धित से ली। उन्होंने निगरानी समितियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मेडिसिन किट वितरण के सम्बंध में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित नोडल को अपने कार्यों में और सक्रियता लाने का निर्देश दिया। बैठक दौरान पूछे जाने पर सम्बन्धित द्वारा कॉंट्रेक्ट ट्रेसिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिसे जिलाधिकारी द्बारा और बेहतर प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया।

जिलाधिकारी ने बूस्टर डोज लगवाए जाने के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मियों की सूची सम्बन्धित को उपलब्ध कराएं ताकि थर्ड डोज की कार्यवाही की जा सके, इसी प्रकार सफाई कर्मियों को भी वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाए जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking