कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2022 की तैयारियों के संदर्भ में सभी प्रभारी नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उक्त समीक्षा बैठक में अति संवेदनशील बूथ, मतदान स्थल का निरीक्षण, सभी नोडल को बूस्टर डोज, मतदान कर्मियों का टीकाकरण, मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग, लेखन सामग्री, बसों की व्यवस्था, रूट चार्ट, ईवीएम रेंडमाइजेशन, मतदाता सूची, एपिक कार्ड, मतदाता पर्ची, वेबकास्टिंग इन सब संदर्भो पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके तय दायित्व के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी संपन्न कराए जाने हेतु चुनावी ड्यूटी में लगे हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अग्रिम तैयारी को पूर्ण कर लेने को कहा गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण व सभी संबंधित प्रभारी/ नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…