कुशीनगर। बुद्धवार को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम विशुनपुरा स्थित राजकीय गोदाम खाद्य विभाग केंद्र के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय केंद्र पर धान क्रय रजिस्टर चेक किया, धान के सैंपल का निरीक्षण किया, नमी की जांच की गई, उपस्थित किसानों से बातचीत भी की, उनसे पूछा गया कि क्रय केंद्र पर कितनी बार आये, धान की किस्म कौन सी है, कितने पैसे लिए जाते हैं, तौल में कमी तो नहीं है। सैंपल धान में पार्टिकल्स का प्रतिशत कितना है।
उन्होनें संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए और धान क्रय में जनपद की स्थिति को सुधारने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी प्रकार की अनियमितता हुई तो एफ0 आई0 आर0 तक की जा सकती है।
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…