साखोपार/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण करने आज शनिवार को कसया नगर के मणिपुराम वार्ड नंबर 17 एवं बापूनगर वार्ड नंबर 5 का जायजा लेने पहुंचे।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जांच किया जा रहा है । क्रॉस वेरिफिकेशन किया जा रहा है । ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित ना रह सके।
कसया के वार्ड नंबर 5 एवं 17 में घर घर जाकर डीएम ने स्वयं जांच की। लोगों से पूछा कि आप के घरवाले दोनों टीका लिए हैं या नहीं। अधिकांश लोगों ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 की दोनों खुराकें ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के लिए दोनों टीका लेना अति आवश्यक है। सभी अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर जल्द से जल्द कोविड-19 का दोनों टीका अवश्य लगाएं।
जिलाधिकारी ने कोटेदार को निर्देश दिया कि टीकाकरण की पर्ची देखकर ही कोटा का वितरण होगा। इस दौरान सीएमओ ताहिर अली, अधीक्षक नीलकमल, विमलेश दुबे, विजय प्रताप राव, सीएचओ सविता, सिमा, मनोज माहेश्वरी सभासद मायादेवी, राजन, बसिन्द्र पांडेय, प्रवीण, बापूनगर सभासद रामेश्वर सिंह, महेंद्र तिवारी, उदयभान राव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…