News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ये लापरवाही कहीं ले न डूबे हम सब को! कोरोना से लोग लापरवाह, नहीं लगा रहे मास्क।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 21, 2022  |  7:31 PM

833 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ये लापरवाही कहीं ले न डूबे हम सब को! कोरोना से लोग लापरवाह, नहीं लगा रहे मास्क।

कुशीनगर। देश-दुनिया में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों और तमाम सरकारी चेतावनियों के बीच भी जनता की लापरवाही कम नहीं हो रही।कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक और जनवरी-फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद जहां विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं,वहीं कसया में जनता अब भी लापरवाह नजर आ रही है।कसया,कुशीनगर,सपहा,खदही,मल्लूडीह,सेखवनिया तक के बाजारों में इन दिनों इतनी भीड़ के साथ बहुत कम लोग मास्क नही लगाए दिख रही है, जिससे लोगों का रवैया समझा जा सकता है। मंडियों, बाजारों और तमाम सार्वजनिक जगहों पर जहां लोग दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे, वहीं लोग मास्क जैसी कोरोना से लड़ने में सबसे कारगर हथियार का इस्तेमाल भी सिर्फ चालान से बचने के डर से कर रहे हैं अन्यथा लोग बिना मास्क के ही घरों से निकल जा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक और जनवरी-फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, वहीं जनता और लापरवाह नजर आ रही है।ओमिक्रॉन की खतरनाक स्थिति को जानते हुए भी लोग संक्रमण से बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियों के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। यहां दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी जैसे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सड़कों,कालेज,बाजारों, दुकानों, अस्पतालों, मॉल, सब्जी मंडी, ऑटो, बाइक, बसों और कार्यक्रमों तक में लोग बेपरवाह दिख रहे हैं।

दुकानदार भी सामान बेचने की लालच में ग्राहकों से कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कराते हैं। इतना ही नहीं अधिकांश दुकानों पर ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं रहती है।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking