News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : एसपी को विशुनपुरा इंस्पेक्टर को निलंबित करने का क्या रहा वजह , पढ़े पूरी खबर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 10, 2025  |  10:08 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : एसपी को विशुनपुरा इंस्पेक्टर को निलंबित करने का क्या रहा वजह , पढ़े पूरी खबर !

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बीती रात्रि जिले के थाना विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक को अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें निलंबित करते हुए आगे की विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया है। आखिर एसपी को यह कठोर कार्यवाही करने का वजह क्या रही।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पढ़िए पूरी खबर!

मिली जानकारी के मुताबिक बीते मई माह की 29वीं तारीख को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव के ही दूसरे समुदाय का लड़का बहलाफुसला कर भगा ले गया। लड़की की मां ने अपनी पीड़ा विशुनपुरा प्रभारी निरीक्षक से मिल कर बताई,लेकिन विशुनपुरा प्रभारी निरीक्षक द्वारा पीड़ित को कोई सहायता नहीं उपलब्ध कराया गया । इसके बाद भी लड़की की मां मुकदमा दर्ज कराने के लिए हर दिन थाने की चक्कर काटती रही। इसी क्रम में आज से चार दिन पहले छः जून को लड़का लड़की को लेकर गांव आ गया। फिर लड़का अपने घर और लड़की अपने घर आ गयी। मामला इतने तक ही रहता हो गनीमत रहता। लेकिन बकरीद के दिन लड़का लड़की को फिर भगा ले गया और पांच घंटे बाद लड़की को घर भेज दिया, इस धमकी के साथ कि थाने में शिकायत हुई तो ठीक नहीं होगा। नतीजतन लड़की की मां 8 जून को एसपी के जनता दरबार में हाजिर हो गयी। एसपी के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने सीओ तमकुहीराज को जांच सौंपी। सीओ की जांच रिपोर्ट में लड़की की शिकायत सही पाई गई। फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर विशुनपुरा राजू सिंह को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

बहरहाल बीती रात्रि ही विशुनपुरा पुलिस ने उपरोक्त प्रकरण में अभियोग दर्ज किया है,साथ ही आज आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking