Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: एसपी ने की मदद तो शिकायतकर्ता ने कहा, कुशीनगर पुलिस इज ग्रेट

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jan 2, 2025, 6:43 PM IST • अब तक 361 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
कुशीनगर। पुलिस की छवि पर कई बार दाग लगते रहते है। लेकिन कभी कभी पुलिस की कार्यों की सराहना शहर से लेकर गांव के गलियारों  तक भी होती हैं। दरअसल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे उसी दौरान थाना अहिरौली बजार अंतर्गत ग्राम सखौली निवासी गजराज तिवारी वृद्ध शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर  पहुंचे जो चलने में असमर्थ थे। 
यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र द्वारा उनके शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनकी अवस्था व असमर्थता को देखते हुये डायल-112 पीआरवी वाहन को बुलाकर पुलिस कर्मचारीगणों के साथ वाहन में बैठाकर वृद्ध व्यक्ति को सकुशल उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचवाया गया।
उक्त वृद्ध द्वारा कुशीनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया,वही कहा गया कि कुशीनगर पुलिस इज ग्रेट!

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi