News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान- वरुण कुमार पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  6:17 PM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान- वरुण कुमार पांडेय

साखोपार/कुशीनगर। एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं का मतदान आवश्यक है। हमें अपने-अपने मतदान बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।यह बातें उपजिलाधिकारी कसया वरुण कुमार पांडेय ने कही।वह  शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया से निकली मतदाता जागरूकता रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने में सभी शिक्षण संस्थानों,समाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मजबूत लोकतंत्र का आधार ही सुदृढ़ मतदान व्यवस्था है। मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करना चाहिए तथा जागरूक मतदान से प्रगतिशील एवं विकसित सरकार की स्थापना करनी चाहिए।राजन मिश्र प्र0 रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन ने कहा कि जिस किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह एक बेहतर लोकतंत्र की स्थापना में सहयोग करें और अपने बूथ पर मतदान अवश्य करें।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का आह्वान किया कि अपने विद्यालय के अभिभावकों से सम्पर्क करके अभी से मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करते रहें।

जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य चन्द्र भूषण सिंह, बलवन्त सिंह, विश्वदीपक सिंह लेखपाल,आयुष्मान पाडेय,ईशा खान, ब्रजेश सिंह,अजय शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। जागरूकता रैली सखवनिया बुजुर्ग, शिवपुर बुजुर्ग, लँगड़ी बाजार, नूरी टोला, खान टोला,ओझा टोला, तीनमूर्ति महाविद्यालय आदि स्थानों से होते हुए महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया पर समाप्त हुई।इस दौरान अमर बहादुर, दीपक, राजनरायन सिंह, मंशा सिंह, हुश बनो, मनोज, भीखू प्रसाद, राहुल पटेल, आदि शिक्षक तथा एनसीसी कैडेट व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking