News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हुआ भव्य स्वागत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 6, 2025  |  8:02 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हुआ भव्य स्वागत

कसया। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। वे बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में शामिल होंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू अब जाग रहा है और देश की दिशा और दशा दोनों बदल रही है। उन्होंने बुद्ध की धरती को नमन करते हुए कहा कि यहां का कण-कण पवित्र है। कथा के आयोजन के उद्देश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार वासियों में सनातन धर्म का प्रचार हो, हिंदू मजबूत हो और एकजुट रहे। महाराष्ट्र विधानसभा में सपा विधायक द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सुमित त्रिपाठी,राज पाठक, अवनीश मिश्र,विनोद गिरी ने उनका भव्य परंपरागत स्वागत किया। दिल्ली से सुबह 11 बजे चलकर आए चार्टर्ड विमान से उतरने के बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान सीओ कसया कुंदन सिंह, थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी, प्राणेश कुमार राय,सीएसओ राजीव श्रीवास्तव,सुपरवाइजर रोशन दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking