News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो पक्षो में मारपीट,ईलाज के लिये जाते समय रास्ते मे हुई एक की मौत! आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2021  |  3:50 PM

930 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो पक्षो में मारपीट,ईलाज के लिये जाते समय रास्ते मे हुई एक की मौत! आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधरछपरा गांव में रविवार देर शाम बातचीत से मारपीट में तब्दील हुए दो पक्षो के बीच हुए बिबाद में एक पक्ष के घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुचते हो परिजनों में कोहराम मच गया वही मौके पर पहची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उक्त गांव निवासी श्रीकान्त यादव के पुत्र भोलू उम्र लगभग25 बर्षीय की गांव के ही स्व.भरोसी यादव के पुत्र नत्थू से किसी बात को लेकर रविवार साम 8 बजे के करीव तल्ख कहासुनी होने लगी जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।जिसमें भोलू गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्रारम्भिक इलाज के पश्चात स्थिति गम्भीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे ही भोलू की मौत हो गई।सोमवार 12 बजे दिन के करीब मृतक का शव घर पहुचते ही जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया वही इस हृदयबिदारक घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।सूचना पर पहची पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष गिरजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking