News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समान्य निर्वाचन सकुशल संपन्न करने के लिये प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2022  |  8:12 PM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समान्य निर्वाचन सकुशल संपन्न करने के लिये प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

कसया/कुशीनगर। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग राजनाथ भगत ने बताया कि आज दिनांक 31/01/22 को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न करने के उद्देश्य से प्रथम प्रशिक्षण उदित नारायण कॉलेज पडरौना में दो पालियों में सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

प्रथम पाली में 802 व द्वितीय पाली में 806 मतदान अधिकारियों को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस क्रम में मतदान अधिकारियों को ई0 वी0 एम0 की भी जानकारी प्रदान की गई। दोनो पालियों में कुल 1608 पीठासीन अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया। सभी कर्मिको को पी0 पी0 टी0 के अतिरिक्त ई0 वी0 एम0 को सील करने आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कक्षों में तैनात मास्टर ट्रेनर्ज़ द्वारा प्रदान किया गया। आज कुल 13+9= 22 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।

उक्त प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, प्रभारी मतदान कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक द्वारा निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कक्ष में जाकर पूछताछ की गई तथा प्रशिक्षणार्थियों से भी पूछताछ की गई। प्रशिक्षण स्थल पर विजुअल और ऑडियो के माध्यम से भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस क्रम में मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज भी दिया गया 02 कार्मिकों को फर्स्ट डोज 19 कार्मिकों को सेकेंड डोज़ 490 को प्रिकॉशनरी डोज़ दिया गया, जबकि 219 को पहले से ही प्रिकॉशनरी डोज़ लगाया जा चुका था।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0 के0 पाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking