कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत जिन लाभार्थियों का पेंशन खाते के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण दर्ज नहीं हो सका है वे अपना आधार अपने नजदीकी पंचायत सहायक व सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर दर्ज करा ले। दिनांक 20 जून 2022 तक आधार प्रमाणीकरण दर्ज ना होने की दशा में अप्रैल से जून तिमाही की वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि निदेशालय द्वारा प्रेषित नहीं की जाएगी तथा जब तक दर्ज नहीं करेंगे तब तक प्रेषित नहीं होगी।
अतएव वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी अपना आधार अनिवार्य रूप से दर्ज करा लें।
मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…
हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…