News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: तेंदुए के हमले से आधा दर्जन लोग गम्भीर घायल, ग्रामीणों में दहशत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2022  |  9:55 AM

1,600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: तेंदुए के हमले से आधा दर्जन लोग गम्भीर घायल, ग्रामीणों में दहशत WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के दो गांवों में तेंदुए का आतंक

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के हरपुर माफी व कुईयां गांव के आवादी में घुसे तेंदुए के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे घटना को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सीएससी रामकोला में भर्ती कराया गया जहां एक महिला की गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गुरुवार की रात रिहायशी इलाके में तेंदुए घूस गया और हरपुरमाफी व कुइयां गांव के आधार दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से कुइयां गांव निवासी इसरावती 60 वर्ष उनकी पुत्री रामवासी 30 वर्ष, मीरा देवी 45 वर्ष सहित शीतल 8 वर्ष घायल हो गए। उसके बाद हरपुर माफी गांव के घुसे तेंदुए ने हबीबुननेशा 55 वर्ष पत्नी हदीस व तबस्सुम को भी घायल कर दिया। सभी घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने हबीबुननेशा की गंभीर स्थिति जिला अस्पताल से बीआरडी गोरखपुर भेज दिया है। सूचना पर डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव बीती रात वन विभाग की टीम के साथ पहुंच गांव के लोगों को सतर्क किया है। टीम तेंदुए के खोजबीन में जुटी हुई है। इलाके में डर एवं दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी रात इलाके के लोग पशुओं आदि की सुरक्षा में रतिजग्गा कर रात बिताए हैं। खबर लिखे जाने तक तेंदुए कहीं छिपा है वह उसका पता चल सका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking