News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 3, 2025  |  5:42 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर : हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । कोतवाली पडरौना पुलिस ने गुरुवार को अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक लग्जरी वाहन से नम्बर प्लेट बदलकर तस्करी कर बिहार राज्य हेतु ले जायी जा रही 22 पेटी अंग्रेजी शराब वाहन सहित अनुमानित कुल कीमत बीस लाख रूपये के साथ एक अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह शराब की खेप लग्जरी वाहन से बिहार प्रदेश ले जा रहा था।

बता दे कि थाना कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय,चौकी प्रभारी अकाश कुमार सिंह,उप निरीक्षक दीपक सिंह,आरक्षी हरिराम यादव,आरक्षी उमेश यादव,आरक्षी सूरज मौर्या की टीम द्वारा थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से एक चार पहिया वाहन होण्डा सीआरबी नं0 BR 01PJ 9613 से तस्करी कर ले जायी जा रही 22 पेटी रायल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व 40 शीशी व्हाइट एंड ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब (मेड इन हरियाणा) की बरामदगी उस समय किया गया जब तस्कर शराब की खेप को बिहार ले जाने के फिराक में जुटा था।मौके से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण मेहता निवासी ग्राम कजहा बभनी वार्ड नं0 2 थाना गाम्हारिया जनपद मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

क्या कहते है कोतवाल सदर :

इस संवाददाता को कोतवाल पडरौना रवि कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पकड़ा गया अभियुक्त ने बताया गया कि मै हरियाणा राज्य से अग्रेजी शराब को लादकर बिहार राज्य में ले जाकर अधिक मूल्य पर बेच देता हूँ। और पुलिस से बचने के लिए अपनी कार का नम्बर प्लेट बदलता रहता हूँ ।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking