News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बिना डॉक्टर के ही चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सील, दो माह भी पूर्व इसी सेंटर को किया गया था सील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 2, 2022  |  5:56 PM

1,056 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिना डॉक्टर के ही चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सील, दो माह भी पूर्व इसी सेंटर को किया गया था सील

कसया/कुशीनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने कसया नगर में अवैध रुप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का गुरुवार दोपहर को औचक निरीक्षण किया,इस कार्रवाई में सेंटर सील कर दिया गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा के इस कार्रवाई से अवैध अल्ट्रासाउंड संचालकों में हडकम्प मच गया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा के नेतृत्व में अवैध रूप से कसया नगर में संचालित हो रहे पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरिक्षण कर एक सेंटर को सील किया गया,निरीक्षण टीम पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से जब रजिस्ट्रेशन आदि का कागजात माँगी गया तो संचालक कागजात देने मे असमर्थता जताई व निरीक्षण टीम ने जांच मे पाया कि उक्त सेंटर का रजिस्ट्रेशन 15 मई को ही समाप्त हो चुका था और जिस डॉक्टर के नाम से पूराना रजिस्ट्रेशन था वह डॉक्टर भी मौके पर उपलब्ध नही था डॉक्टर के जगह पर दूसरे से काम लिया जा रहा था सूत्र बताते है कि जिस डॉक्टर के नाम पर सेंटर का लाइसेंस है,वह कभी अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर आते ही नहीं।इन अनियमितताओं को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी मे टीम ने सेंटर को सील कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दिया गया, निरीक्षण टीम मे मुख्यरूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया की अधिक्षिका डाँ०नीलकमल, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, एसआई विवेक पांडेय, फार्मासिस्ट राकेश मणि समेत सम्बंधित मौजूद थे।

दो माह पूर्व इसी डायग्नोस्टिक सेंटर को किया गया था सील, फिर कैसे खुला?

बीते 31 मई बुधवार को सीएमओ ने टीम बनाकर एक साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दर्जन से अधिक केंन्द्रों पर छापेमारी करा कर जांच करायी थी।इसमें दर्जनों बिना लाइसेंस संचालित अल्ट्रासाउंड मिलने पर संबंधित जांच अधिकारियों ने सीएमओ को रिपोर्ट की थी।कसया क्षेत्र में जांच करने गयी टीम ने अवैध संचालित एक अल्ट्रासाउंड को सील किया ।

बीते 31 मई बुधवार को डॉ मंजुला चौधरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी कसया क्षेत्र में पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की थी इसमें पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित इसी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से कागजात मांगने पर नही दे सका था । इसके बाद सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी में इस अल्ट्रासाउंड को सील करने की कार्रवाई की गयी थी।

लोगो का कहना है कि 2 माह पूर्व ही इसे सील किया गया था उसके कुछ बाद से ही सेंटर चालू हो गया था….जाच का विषय है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking