News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्राली को बचाने के चक्कर में बोलेरों पलटी,एक की मौत, छह घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2022  |  10:07 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्राली को बचाने के चक्कर में बोलेरों पलटी,एक की मौत, छह घायल

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा ब्रह्म स्थान के समीप पडरौना-कसया मार्ग पर शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली से आमने-सामने की भिड़ंत के बाद तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे सवार एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां एक की हालत गंभीर बता डाक्टरों ने मेडिकल कालेज भेज दिया। अन्य का उपचार जारी है। बोलेरो सवार बिहार निवासी एक ही परिवार बताए जा रहे, जो तरकुलही मंदिर में पूजन-अर्चन कर घर जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

बताया जा रहा कि बिहार स्थित पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा थाने के गांव खैरवा निवासी 55 वर्षीय परदेसी राम परिवार के सदस्यों संग बोलेरो से तरकुलही मंदिर में पूजन-अर्चन करने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटते समय कसया-पडरौना मार्ग पर पचफेड़ा ब्रह्म स्थान के समीप बोलेरो घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। बताते हैं कि गति अधिक होने के कारण भिड़ंत के बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे सवार 35 वर्षीय किसुन, 53 वर्षीय श्याम राम, 50 वर्षीय शांति, 35 वर्षीय आरती, पांच वर्षीय अंजलि व 42 वर्षीय चालक राजकुमार घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने लोगों की मदद से घायलों को बोलेरो से बाहर निकलवा पुलिस वाहन व एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत गंभीर बता मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि घायल एक ही परिवार के हैं, जो गोरखपुर जिले में स्थित तरकुलही देवी मंदिर से पूजन-अर्चन कर घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। आगे नियमानुसार कार्यवाही होगी।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking